आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा
सेंट्रल बैंक में मना 113 वाँ स्थापना दिवस,,,याद किये गए सर सोराबजी पोचखानावाला…

राजपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 113 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।सेंट्रल बैंक में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बैक के साज सज्जा कर बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।

गौरतलब है कि करीब 113 वर्ष पूर्व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1911 में श्री सर
सोराबजी पोचखानावाला के द्वारा किया गया था और आज पूरे भारत मे सेंट्रल बैंक की शाखा है जहाँ बैंकिंग के कार्य किये जाते हैं। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सेंट्रल बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला को याद किया जाता है।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक देवाशीष बाकरे सहायक प्रबंधक अनुप कुमार.कैशियर निर्मल रवि कुजूर सहित सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




