September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

नगर पंचायत में प्रेसिडेंट इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति की गठन की प्रक्रिया प्रारंभ,सूची के बाद पार्षदों में असंतोष,,,वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद ने अपने नाम हटाने नपं अधिकारी को लिखा पत्र…

राजपुर। नगर पंचायत में नए अध्यक्ष बनने के बाद अब प्रेसिडेंट इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति की गठन की प्रक्रिया की जा रही रही है इस तारतम्य में नगर पंचायत के नए अध्यक्ष ने पीआईसी सदस्य हेतु नामो की सूची मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को सौंपी है जिसके बाद सूची में नामो को लेकर लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है व पार्षदों में असंतोष देखी जा रही है। सूची में वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद रेणु त्रिपाठी को खाद्य नागरिक आपूर्ति,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग सौंपा गया जिसके बाद रेणु त्रिपाठी ने पीआईसी एवं सलाहकार समिति में नही रहने के लिए अपना आवेदन नगर पंचायत अधिकारी को सौंपा है।


   विगत दिनों नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था जिसमे भाजपा के पार्षद धारम सिंह नए अध्यक्ष चुने गए थे।नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद नगर पंचायत में प्रेसीडेंट इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति का गठन किया जाना था परंतु विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगने पर आगे की प्रक्रिया थम गई थी। विधानसभा विधानसभा चुनाव के बाद आचार संहिता खत्म होने के साथ ही नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने प्रेस इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति के गठन हेतु पांच पार्षदों की सूची मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को सौपा है।सूची में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पंकज कुमार जायसवाल वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद श्रीमती रेनू त्रिपाठी वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद श्रीमती ललिता गुप्ता एवं वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद श्रीमती बूँद कुँवर पैकरा का नाम शामिल है। प्रेसिडेंट इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति में पार्षदों की सूची सौंपने के बाद पार्षदों में असंतोष देखा जा रहा है। वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद श्रीमती रेणु त्रिपाठी ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल एवं सलाहकार समिति से अपना नाम हटाने हेतु मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखा है जिससे यह साफ झलक रहा है कि पार्षदों में असंतोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!