August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देशपशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्तनवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायतआफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधितप्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही,,,मारुति बोलेनो में गाँजा तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार…

जशपुर। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरूद्ध एवं नषे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश के बाद थाना पत्थलगांव को रात्रि लगभग 02 बजे मुखबीर से सूचना पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओड़िसा की ओर से अपने बलेनो कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा है। सूचना पर पुलिस ने लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार रोड में मारूती बलेनो कार सी.जी. 14 एम.क्यू 4883 आया जिसके चालक को रोककर उसका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 07 लाख 50 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओड़िसा की ओर से लाना बताया।पुलिस ने धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  इस कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. लव कुमार चैहान, आर. 383 आशिशन प्रभात टोप्पो, आर. तुलसी रात्रे, आर. 169 पवन कुमार चैहान, आर. कमलेष्वर पैंकरा, आर. चन्द्रविजय पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!