November 11, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव,मांदर की थाप पर झूमे दर्शकमरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायतबोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही,,,मारुति बोलेनो में गाँजा तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार…

जशपुर। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरूद्ध एवं नषे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश के बाद थाना पत्थलगांव को रात्रि लगभग 02 बजे मुखबीर से सूचना पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओड़िसा की ओर से अपने बलेनो कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा है। सूचना पर पुलिस ने लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार रोड में मारूती बलेनो कार सी.जी. 14 एम.क्यू 4883 आया जिसके चालक को रोककर उसका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 07 लाख 50 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओड़िसा की ओर से लाना बताया।पुलिस ने धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  इस कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. लव कुमार चैहान, आर. 383 आशिशन प्रभात टोप्पो, आर. तुलसी रात्रे, आर. 169 पवन कुमार चैहान, आर. कमलेष्वर पैंकरा, आर. चन्द्रविजय पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!