August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

नवरात्रि पर समाज सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा अखंड भंडारा,,,भंडारे में दिया जा रहा विभिन्न प्रकार के पकवान…

राजपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर नगर में समाज सेवी एवं कम्बल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल द्वारा अपने निवास स्थान पर अखंड भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

इस वक्त शारदीय नवरात्र की धूम है हर जगह लोग माँ दुर्गा के उपासना में लगे हुए हैं। माँ महामाया मंदिर सहित आसपास के सभी मंदिरों व देवालयों व दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना हेतु भक्तों का तांता लग रहा हैं।गाँव गाँव मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में आसपास के सभी श्रद्धालु अपने अनुरूप पूजा अर्चना करने में लगे हैं।वहीँ प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी इस नवरात्र के अवसर पर समाज सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा अपने निवास स्थान पर अखण्ड भण्डारे का वितरण कराया जा रहा है। नगर के समाज सेवी अशोक अग्रवाल अपने पूरे परिवार सहित नवरात्र के दिनों में अखण्ड भंडारा का आयोजन विगत चार पाँच वर्षों से करते चले आ रहे हैं।उन्होंने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र पर भक्तों के लिए अपने निवास स्थान पर भंडारा बंटवाया जा रहा है।

सामाजिक सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवरात्रि के द्वितीय तिथि से ही खीर अलुचाप समोसा जलेबी रसगुल्ला सहित अन्य मिष्ठानो का वितरण किया जा रहा है।सुबह से प्रारम्भ इस भंडारे में प्रतिदिन हजारों भक्तगण भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।समाज सेवी अशोक अग्रवाल के पुत्र आकाश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के प्रारंभ से ही अखण्ड भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इस भंडारे में रोज हजारों की संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।हमारा परिवार प्रारम्भ से ही समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करता रहा है।गरीबों में कम्बल वितरण हो या अन्य कोई भी सामाजिक कार्य हो जिससे गरीबों का उद्धार हो सके और अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ ले सके यही हमारा उद्देश्य है।यह प्रेरणा हमारे परिवार से मिली है कि गरीबो का सेवा करनी चाहिए और इसी को धेय्य बना कर हम गरीबों का सेवा करते चले आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!