September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,,बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपियों को नही मिलेगी सरकारी नौकरी…

रायपुर। महिला सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला आया है।बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी नही मिलेगी।सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है।

    बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म इत्यादि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित करने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम, 1961 के नियम 6 के उप-नियम (4) में प्रावधान के तहत यदि कोई भी उम्मीदवार जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध का सिद्ध दोष ठहराया गया हो, किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा। परन्तु जहां तक किसी उम्मीदवार के विरूद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हों तो उसकी नियुक्ति का मामला आपराधिक मामले का अंतिम विनिश्चय होने तक लंबित रखा जायेगा। उपरोक्त नियम के परिप्रेक्ष्य में शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिसके विरूद्ध बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि से संबंधित नैतिक अधोपतन की श्रेणी में आने वाले अपराध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 354, 376, 376क, 376ख, – 376ग, 376घ, 509, 493 496 एवं 498 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act, 2012 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हो, उन्हें शासकीय सेवाओं एवं पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकरण के अंतिम निर्णय होने तक प्रतिबंधित किये जाने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!