June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
छत्तीसगढ़सरगुजा

सचिन कुमार निकुंज बने आबकारी उपनिरीक्षक,कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता किया क्षेत्र का नाम रोशन।

सरगुजा/रोशन सोनी_छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2022 द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बाजी मारते हुए सचिन कुमार निकुंज आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए है और अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आपको बता दे कि सीतापुर ब्लॉक के ग्राम दमगड़ा निवासी किसान जयलाल निकुंज के पुत्र सचिन ने पढ़ाई के दौरान विषम परिस्थितियों के बाद भी अपना हौसला नही खोया और आज उसी हौसले की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

जानकारी के मुताबिक इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव एवं स्नातक की पढ़ाई गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव से हुई है। स्नातक की डिग्री के बाद ये प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बिलासपुर चले गए। जहाँ मामा सुरेंद्र कच्छप के सहयोग से इन्होंने कोचिंग क्लास ज्वॉइन कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। तीन साल के अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत के बाद पीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए सचिन ने आबकारी उपनिरीक्षक का पद हासिल किया है।

इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ विमला देवी को देते हुए कहा कि माँ ने बचपन से मेरे लिए एक गुरु की भूमिका निभाई है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मेरा हौसला बढ़ाये रखा। उनकी बदौलत ही आज मैं इस मुकाम पर पहुँच पाया हुँ। इनकी इस सफलता के पीछे सुमन निकुंज और दिलीप कुजूर एवं दीपक कुजूर ने भी भरपूर सहयोग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!