August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइल

NH 343 में उड़ रहे धुल से परेशान नगरवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,,, व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो होगी चक्का जाम…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर द्वारा NH-343 पर दैनिक हाट-बाजार के सामने पुलिया निर्माण हेतु मुख्य सड़क खोदकर किये गए निर्माण के बाद सड़क सुधार नहीं किये जाने से हो रही परेशानी के सम्बन्ध में नगर वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजूर को ज्ञापन सौंप सड़क में डामरीकरण कर दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

   राजपुर नगर वासियों ने दिए ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत राजपुर से होकर गुजरने वाली सड़क NH-343 पर नगर पंचायत राजपुर द्वारा दैनिक सब्जी बाजार के पास पुलिया का नव निर्माण कार्य कराया गया था। कार्य पूर्ण हो जाने के बाद नगर पंचायत के द्वारा उक्त स्थान पर क्रेशर डस्ट डालकर छोड़ दिया गया है।नगर पंचायत के उदासीन कार्यप्रणाली के चलते महीनों से उक्त स्थल पर क्रेशर डस्ट की धूल उड़ रही है, जिसकी वजह से वहां निवासरत स्थानीय नागरिकों सहित दैनिक सब्जी बाजार के व्यापारियों का रहना दूभर हो गया है। उक्त स्थान पर दैनिक सब्जी बाजार लगता है जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते है, डस्ट से उड़ने वाली धूल के कारण लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। नगर पंचायत के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है।

    उन्होंने ज्ञापन में कहा कि अगर नगर पंचायत राजपुर के द्वारा पुलिया निर्माण हेतु लापरवाही पूर्वक खोदे गए सड़क पर पुनः डामरीकरण का कार्य कराकर अतिशीघ्र सड़क दुरुस्त नहीं कराया जाता है, तो 10 दिवस पश्चात हम स्थानीय नागरिक विवश होकर सड़क पर आन्दोलन कर सांकेतिक चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी नगर पंचायत राजपुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग की होगी।

  आपको बता दे कि विगत दिनों नगर पंचायत राजपुर द्वारा एनएच 343 में सड़क पर जल भराव को देखते हुए पानी निकासी के लिए पुल बनाने हेतु डेली सब्जी मंडी मार्केट के सामने सड़क को खोदा गया था जिसके बाद एक तरफ का कार्य पूर्ण कर छोड़ दिया गया है।निर्माण कार्य के बाद सड़क पर धूल के गुबार से नगर वासी खासे परेशान है जिससे नगर वासियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।वही सड़क के दूसरी ओर पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे को अब भी अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!