November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसद

बलरामपुर। विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत मेरा युवा भारत सरगुजा द्वारा 3 नवंबर, मंगलवार को नया बस स्टैंड के समीप स्थित ऑडिटोरियम, बलरामपुर में जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप आयोजित की जाएगी। युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रही इस प्रतियोगिता का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रखा गया है।


प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु के युवा भाग ले सकेंगे, जिसकी गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट का समय मिलेगा और विषय की समझ, विचारों की स्पष्टता, संवाद शैली व समय-पालन के आधार पर मूल्यांकन होगा। प्रतिभागियों को 10वीं की अंकसूची और आधार कार्ड साथ लाना होगा। शीर्ष तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!