November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेश

​बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रघुनाथ नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्रों को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू की तस्वीर और प्रचार सामग्री युक्त पुस्तकें बांटी गईं। इस बात की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया है और मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

​परिजनों ने उठाए प्राचार्य की कार्यशैली पर सवाल

स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के अभिभावक ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि विद्यालय के प्राचार्य प्रजापति द्वारा बच्चों को यह पुस्तिका बांटी गई है। परिजनों का आरोप है कि यह सामग्री सीधे तौर पर आसाराम का प्रचार करने और उनके अनुयायी बनने की सीख देने जैसी है।

अभिभावकों ने कहा कि आसाराम गंभीर आपराधिक मामले में दोषी होकर जेल में बंद हैं, ऐसे में एक सरकारी संस्थान में उनकी तस्वीर या प्रचार से जुड़ी कोई भी सामग्री वितरित किया जाना पूरी तरह से अनुचित और नियम विरुद्ध है।

​DEO ने दिए जांच के निर्देश,उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र निरापुरे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है।

​DEO ने कहा, “स्कूल में आसाराम बापू की तस्वीर युक्त पुस्तक वितरित किए जाने की जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से तत्काल पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही जो भी वैधानिक और उचित कार्रवाई होगी, वह सुनिश्चित की जाएगी।”

​फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, लेकिन एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में इस प्रकार की विवादित सामग्री के वितरण ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!