November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
कोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीईओ का स्कूलों में औचक निरीक्षण,सालभर से नदारद लिपिक और कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस

बलरामपुर। जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सख्ती तेज हो गई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के कड़े निर्देशों के तहत नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार निरापुरे ने शनिवार को जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर एक साल से अनुपस्थित लिपिक और विद्यार्थियों की बेहद कम दर्ज संख्या पर एक प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

​उपस्थिति और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

​निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति, परिसर की स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की बारीकी से पड़ताल की।​ माध्यमिक शाला धनादोहर में कुल 69 में से मात्र 31 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए। दर्ज संख्या से आधे से भी कम उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधान पाठक चन्द्रिका टोप्पो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी परिसर की प्राथमिक शाला धनादोहर में 31 में से 20 छात्र मौजूद मिले।

शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, तातापानी में 348 छात्राएं उपस्थित मिलीं। संस्था में पदस्थ सहायक ग्रेड/लिपिक देवनारायण राम के अगस्त 2025 से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया गया। छात्राओं द्वारा विद्यालय में सायकल स्टैंड निर्माण की मांग किए जाने पर डीईओ ने त्वरित विभागीय पहल का आश्वासन दिया।

​अन्य प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में प्राथमिक शाला राजकुमारीनटोला में 13 में से 11, प्राथमिक शाला धनगांव में दर्ज सभी 20, माध्यमिक शाला धनगांव में 18 में से 13 तथा प्राथमिक शाला नेहरूनगर में 26 में से 17 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।

​स्वच्छता और गुणवत्ता पर जोर

​प्राथमिक शाला नेहरूनगर में मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई और शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि प्राथमिक शाला धनगांव में परिसर की स्वच्छता में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के हाथ-नाखूनों की नियमित सफाई और कक्षाओं में बेहतर वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान दें।

​लापरवाही पर होगी सीधी होगी कार्रवाई – डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार निरापुरे ने दो टूक शब्दों में कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कराएं। शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था सुधार के लिए औचक निरीक्षण का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!