November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिले को दी 157 करोड़ रुपये के 191 विकास कार्यों की सौगात

बलरामपुर। जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज 157 करोड़ 4 लाख रुपये के 191 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। खेल मैदान आरागाही-ताम्बेश्वरनगर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने की। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समारोह में 126 करोड़ 4 लाख रुपये के 171 कार्य जनता को समर्पित किए गए और 30 करोड़ 99 लाख रुपये के 20 नए कार्यों की आधारशिला रखी गई। पेयजल, पुल-सड़क, कृषि, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ अंचलों की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सबसे बड़ी सौगात पेयजल के क्षेत्र में मिली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 66 करोड़ 93 लाख रुपये की 35 जल प्रदाय योजनाएं जिले के सभी छह विकासखंडों के गांवों को समर्पित की गईं। इनसे हजारों परिवारों को घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलेगा और महिलाओं को दूर से पानी ढोने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।

आवागमन की दृष्टि से भी यह दिन ऐतिहासिक रहा। 24 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बने चार उच्चस्तरीय पुल जनता को सौंपे गए। इनमें डीपाडीहकला-करमी उरांवटोली मार्ग पर गलफुल्ला नदी का 12 करोड़ 3 लाख रुपये का पुल सबसे बड़ा है। देवरी-मदगुरी, सुन्दरपुर-चौराखाड़ और अंबिकापुर-धनवार-वाराणसी मार्ग पर बने अन्य पुलों से बरसात में कट जाने वाले गांव अब बारहमासी संपर्क से जुड़ेंगे। इसके साथ ही 18 करोड़ 31 लाख रुपये के चार और उच्चस्तरीय पुलों का भूमिपूजन हुआ, जो इरिया, मोरन, सिंदूर और बांकी नदियों पर बनेंगे। इस तरह कुल आठ पुल नदी-नालों से घिरे गांवों को जिला मुख्यालय, अस्पताल, स्कूल और बाजारों से सीधे जोड़ेंगे।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए कृषि विपणन बोर्ड के 33 करोड़ 1 लाख रुपये के 130 कार्य लोकार्पित हुए। इनमें महावीरगंज में 5,400 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम शामिल है, जिससे किसानों को उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी। महावीरगंज, कनकपुर, मानिकपुर, चम्पापुर, तातापानी, भैरोपुर चमनपुर और करचलगली में नीलामी चबूतरे, सीसी सड़क और शौचालय युक्त हाट बाजार विकसित किए गए हैं। बलरामपुर और रामचन्द्रपुर विकासखंड में 100 से अधिक स्थानों पर सीसी सड़कें और पुलिया भी बनाई गई हैं।

शिक्षा और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में अमरावतीपुर में हाईस्कूल भवन और नगर पालिका बलरामपुर में 23 व्यावसायिक दुकानों का लोकार्पण हुआ। राजपुर में 1 करोड़ 21 लाख रुपये के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन और 4 करोड़ 75 लाख रुपये की 4 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया गया। बलरामपुर नगर में 4 करोड़ 2 लाख रुपये से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और मुक्तिधाम का निर्माण होगा, जिससे नगर स्वच्छ और व्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!