September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा 109.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पिकअप के डाले के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर

पुलिस के अनुसार, गांजा तस्करों ने तस्करी के लिए सफेद रंग की बोलेरो पिकअप (क्रमांक JH-10-AK-5144) में विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया था। वाहन के डाले (लोडिंग बॉडी) के नीचे एक बॉक्सनुमा गुप्त चेंबर तैयार किया गया था। जांच के दौरान जब पुलिस ने डाले को ऊपर उठवाकर देखा, तो चेंबर के अंदर से 100 पैकेट में भरा कुल 109.235 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

मुखबिर और तकनीकी इनपुट पर बिछाया गया जाल

​सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप बलरामपुर के रास्ते बिहार भेजी जा रही है।

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मोबाइल चेक पोस्ट (MCP) लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। मध्य रात्रि में अंबिकापुर की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें यह सफलता मिली।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय योगीराज (पिता ऐशन शाह), निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड नंबर 05, थाना नवानगर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बलरामपुर में धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और गांजे की खेप को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस अंतरराज्यीय सिंडीकेट से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!