September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान

बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनरूफ और दरवाजे खोलकर खतरनाक तरीके से कार चलाकर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया और अखबारों में वीडियो व तस्वीरें वायरल होने के बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 19 सितंबर 2026 की है। थाना बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर स्थित नगर सेना तिराहा (सेमली) के पास एक महिंद्रा XUV 700 क्रमांक CG30F7388 का चालक अपने चार अन्य साथियों के साथ खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था।

​वाहन चालक सुनील गुप्ता (निवासी ग्राम अधौरा, थाना बलरामपुर) ने कार के चारों दरवाजे और सनरूफ खोल रखे थे, जिससे सवार युवक बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना स्टंट से न केवल कार सवारों की जान जोखिम में थी, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों व आमजन के जीवन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

इस जानलेवा स्टंट का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं तथा स्थानीय समाचार पत्रों में भी यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया।

​पुलिस ने आरोपी चालक सुनील गुप्ता के विरुद्ध थाना बलरामपुर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 194(B)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक सड़कों और राजमार्गों पर स्टंटबाजी कर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!