September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान

बलरामपुर। ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान और पुलिस मुख्यालय रायपुर के कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के निर्देश के तहत बलरामपुर जिले में ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है। अब जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की जाएगी।

​पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों सहित संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक ई-चालान आईडी तैयार कर ली गई है। सभी अधिकृत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर तत्काल ऑनलाइन कार्रवाई सुनिश्चित करें।

घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने बताया कि अधिकृत डिवाइस के जरिए मौके पर ही डिजिटल चालान काटा जाएगा। वाहन चालक या वाहन स्वामी परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन चालान राशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे चालानी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, त्वरित और कैशलेस बनेगी।

इन नियमों के उल्लंघन पर रहेगा विशेष जोर:

​शराब पीकर वाहन चलाना,​बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना,​तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग,​अन्य यातायात नियमों की अवहेलना। ​पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!