November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

बलरामपुर। स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंस्पायर-अवार्ड मानक (INSPIRE-MANAK) योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि सक्षम प्राधिकारी द्वारा बढ़ाई गई है। अब इच्छुक विद्यालय 10 अक्टूबर 2026 तक विद्यार्थियों के नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।


इंस्पायर-मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर नवाचार की प्रतिभा को पहचानना एवं प्रोत्साहित करना है। योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा नवाचार क्षमता को विकसित किया जाता है, जिससे प्रतिभाओं की पहचान होकर राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित हो सके।


जिला शिक्षा विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों एवं नवाचारी परियोजनाओं का नामांकन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, जिससे जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी इस राष्ट्रीय स्तर की योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को भी समय पर नामांकन कराकर अपनी नवाचार की सोच को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!