September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत

राजपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलरामपुर जिले के अल्प प्रवास के दौरान राजपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

राहुल गुप्ता के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों की थाप, भव्य बाइक रैली, भव्य आतिशबाजी और विशाल फूल-मालाओं के साथ किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र कार्यकर्ताओं के नारों और गर्मजोशी से गूंज उठा।

वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह, दानिश रफीक, लालचंद यादव, नीतीश ताम्रकार, अनुराग सिंह और आदर्श बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं की रही भारी भीड़

इस भव्य स्वागत समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से संतोष सिंह, राजेश यादव, मनोज अग्रवाल, दोमनिक एक्का, राजेश पाण्डेय, टिल्लू, विजय सिंह, अशोक सोनी, विद्यानंद दुबे, रवि सोनी, संजीव गुप्ता, सोनू यादव, राहुल भारती, शमीम अहमद, वकील अहमद, तेज प्रताप सिंह, संतोष दास, मुन्ना गुप्ता, ऐनुल अहमद, इकबाल अहमद, सत्यनारायण जायसवाल, हकीक हुसैन, लक्ष्मी सिंह एवं रामप्रसाद सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!