November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

यात्री बसों में अधिक किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई,बलरामपुर में बस संचालकों की बैठक

​बलरामपुर। यात्री बसों में मनमाना किराया वसूले जाने की मिल रही शिकायतों को पुलिस और परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा और बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी वैभव बैंकर के निर्देशन में गुरुवार को यातायात शाखा बलरामपुर में बस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में जिला परिवहन अधिकारी (DTO) यशवंत यादव और यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन मौजूद रहे। बैठक में संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपनी बसों में शासन द्वारा तय किराया सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करें, जिससे यात्रियों को सटीक जानकारी मिल सके।

​शासन द्वारा निर्धारित किराया दर ​साधारण बस सेवा प्रथम 5 किलोमीटर तक ₹8 प्रति यात्री, इसके बाद ₹1 प्रति किलोमीटर। ​डीलक्स/शयनयान (स्लीपर) कोच में प्रथम 5 किलोमीटर तक ₹8 प्रति यात्री, इसके बाद ₹3 प्रति किलोमीटर।

​अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बसों को केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रोकने और स्वीकृत रूट पर ही चलाने के निर्देश दिए। वहीं बस संचालकों ने भी संचालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया, जिस पर उचित समाधान का भरोसा दिया गया। अंत में बस ऑपरेटरों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में अधिक किराया वसूली की शिकायत नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!