
राजपुर/शंकरगढ़। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस (शिक्षक दिवस) के उपलक्ष्य में लक्ष्य शिक्षण संस्थान में ‘शिक्षक सम्मान एवं उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक सुदर्शन यादव का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया और शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक सुदर्शन यादव ने केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।
प्रयास आवासीय विद्यालय चयन सूची के सफल छात्रों का सम्मान
समारोह के दौरान प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तीसरी चयन सूची में चयनित विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षक सुदर्शन यादव ने सफल छात्र गौरव नायक (पिता: राम नगीना नायक), राजन गुप्ता (पिता: मुन्नीलाल गुप्ता) और ज्योति रावत (पिता: प्रवीण कुमार रावत) सहित उनके अभिभावकों को माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक सुदर्शन यादव ने बताया कि तीसरी सूची में 3 छात्रों के चयन के साथ इस वर्ष संस्थान से प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होने वाले कुल बच्चों की संख्या 98 पहुंच गई है।

संस्थान के उत्कृष्ट परिणाम पर बोले अभिभावक
समारोह में उपस्थित अभिभावक राम नगीना नायक ने संस्थान की कार्यप्रणाली और शिक्षक के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “मेरे चार बच्चों ने इसी संस्थान से तैयारी की है। इनमें से तीन बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत हैं और चौथे बच्चे का चयन अब प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। ऐसी निष्ठा और मेहनत मैंने कहीं नहीं देखी।”
वहीं, 146 किलोमीटर दूर तालकेश्वरपुर से आईं राजन गुप्ता की माता पूनम गुप्ता ने भावुक होकर बताया कि समाचारों के माध्यम से उन्हें इस संस्थान की जानकारी मिली थी। उनके बेटे ने संस्थान में मात्र 28 दिन अध्ययन किया और प्रयास आवासीय विद्यालय की परीक्षा में सफलता हासिल की।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन
इस वर्ष लक्ष्य शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है जिसमें एकलव्यआदर्शआवासीय विद्यालय से 105 छात्र,प्रयासआवासीय विद्यालय से 98 छात्र,जवाहर नवोदयविद्यालय से25 छात्र एवँ सैनिक स्कूल से 23 छात्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सरिता यादव, राम नगीना नायक, पूनम गुप्ता, मलय कश्यप, विराट, कैश राजा, युवराज सोनी, आदर्श ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।



