
राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नवकी में एक बुजुर्ग की सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस की टीम एवँ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर मामले की हर पहलुओं से जाँच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 9 बजे मृतक अशोक केशरी के पड़ोसी ने राजपुर में टेलरिंग का कार्य करने वाले मृतक के दामाद डब्लू केशरी को खबर दी कि आपके ससुर के घर से दुर्गंध आ रहा है। सूचना पर डब्लू केशरी अपने ससुर अशोक केशरी के निवास पर जाकर देखा तो उसके ससुर मृत पड़े थे और शरीर से दुर्गंध आ रहा था।जिसके पश्चात उसने तत्काल राजपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव का निरीक्षण किया जिसके पश्चात मंगलवार को सुबह पुलिस की टीम एवँ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर शव का बारीकी से निरीक्षण किया।शव को देखने से लगता है कि शव पाँच से छः दिन पहले का है क्योंकि शव में कीड़ा पड़ चुका था।
पुलिस ने 60 वर्षीय अशोक प्रसाद केसरी पिता स्वर्गीय जमुना प्रसाद केसरी निवासी नवकी के शव का बारीकी से निरीक्षण कर मौत किन कारणों से हुई है हर पहलुओं से जाँच में जुट गई है।



