September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त,छठ घाट एवं धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षित हुआ सार्वजनिक स्थल, ग्रामीणों ने जताया संतोष

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में तहसील बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पुत्सुरा में लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
उक्त भूमि का उपयोग ग्रामवासियों द्वारा वर्षों से छठ पूजा, धार्मिक अनुष्ठानों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए किया जाता रहा है। सार्वजनिक महत्व को देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा ग्राम के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आवश्यक कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भूमि अतिक्रमण से मुक्त होने के बाद अब यह स्थल पुनः धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो गया है, जिस ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि, जल स्रोतों तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों का संरक्षण सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ऐसे स्थलों को सुरक्षित रखने तथा आमजन के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!