July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षण
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोने चाँदी व स्कूटी चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार,माल मशरूका भी बरामद

कुसमी। नगर में सक्रिय चोरी के दो मामलों में स्कूटी एवं सोने–चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी व सह आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        जानकारी के अनुसार दिनांक 19/06/26 से 20/06/26 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा तिवारी कॉलोनी कुसमी स्थित प्रार्थिया तसिया एक्का के किराये के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर रखी स्कूटी की चाबी निकालकर बाउंड्री के अंदर खड़ी TVS ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक CG 14 MQ 0463 को चोरी कर ले गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी बीच दिनांक 01/07/2026 से 02/07/2026 की दरम्यानी रात्रि पुनः अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी चंदन गुप्ता के वार्ड न. 04 जशपुर रोड कुसमी स्थित घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने चांदी की जेवरात, नगदी, एप्पल मोबाइल तथा घर के बाहर रखे टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

लगातार हुई दो चोरी की वारदात की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशानुसार एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी प्रारंभ की गई। जिसपर थाना कुसमी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक एवं चोरी का सामान छुपाने में सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी किया गए 02 नग स्कूटी एवं सोने चांदी के आभूषण कीमत करीब 25 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

अपराध में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक एवं सह आरोपी सुरेन्द्र नगेशिया को धारा 305 (ए),331(4) BNS एवँ धारा-305(a),331(4) BNS के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुसमी एवं सामरी के स्टॉफ स.उ.नि. दीपक बड़ा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निरेंद्र भंडारी, सुश्री जयश्री वर्मा, प्रधान आरक्षक विकास कुजूर, संजय साहू, आरक्षक मनोज लकड़ा, धीरेंद्र चंदेल, विकास भगत का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!