September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षित केंद्र बलरामपुर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन,एक बस एवँ 18 मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ

बलरामपुर। रक्षित केंद्र बलरामपुर में ली गई साप्ताहिक जनरल परेड, साथ ही किया गया विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन,इकाई को आवंटित शासकीय वाहन 01 नग बस एवं 18 नग मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ।

      सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष में एकता वृक्षारोपण का किया गया आयोजन। दिनांक 10 जुलाई दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर वैभव बेंकर की उपस्थिति में रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया।जनरल परेड क्रम में सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान उच्च कोटि के टर्न आउट एवं परेड का अच्छा प्रदर्शन किए जाने फल स्वरुप उत्सवर्धन हेतु 04 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

जनरल परेड उपरांत ओ.आर. लेकर अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा इकाई को आवंटित 01 नग बस एवं 18 नग मोटरसाइकिल वाहनों का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।कार्यक्रम की अगली कड़ी में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वी जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष में एकता वृक्षारोपण का आयोजन किया जाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न की गई।

उक्त कार्यक्रम दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन, तथा निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, देवेंद्र ठाकुर, सुशील चंद कर्ष, राजेंद्र यादव, सुधीर मिंज, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू, एवं मुख्यालय व नजदीकी थाना चौकी के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!