
बलरामपुर। थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही, पिकप वाहन से पशु तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
दिनांक 07/07/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, पशु तस्करों के द्वारा पीकप क्रमांक UP61 BT 8960 में पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बुचड़खाना ले जाने वाले हैं। बसंतपुर पुलिस द्वारा सूचना पर थाना बसंतपुर गेट के सामने नाकाबंदी की गई, इसी दौरान उक्त महिन्द्र पीकप वाहन आई जिसे चेक करने पर उपरोक्त दोनों पशु तस्करों के कब्जे से 03 नग भैस जिसको क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बूचड़ खाना ले जाना पाए जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर अमन यादव पिता जयप्रकाश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुरदीखुटान थाना सिंधौरा जिला बनारस उत्तर प्रदेश एवँ साहिल कुमार पिता हवलदार राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़पुर हलधर दौलतपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में प्रशिक्षु उप निरी मनीष साहु, प्र.आर विनोद सागर, आरक्षक विवेक कुमार शामिल रहे।



