September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestyle

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक

किसानों को धान बीज, विद्यार्थियों को गणवेश एवं अध्ययन सामग्री का किया वितरण

बलरामपुर/शंकरगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित तीन दिवसीय पंजीयन एवं जनकल्याण शिविरों के दूसरे दिन जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सभाकक्ष में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराते हुए पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए गए तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 235 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती पैंकरा ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को धान बीज वितरित किया। वहीं शाला प्रवेश उत्सव के तहत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें गणवेश, पुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत शंकरगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव, ग्राम पंचायत जमड़ी के सरपंच सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!