September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर। जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत जमड़ी में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम पंचायतों में 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।

विधायक श्रीमती पैंकरा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। वर्षा जल का अधिकतम संचयन और भूजल स्तर में वृद्धि के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने गांवों में 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण को जनआंदोलन का स्वरूप दें।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती पैंकरा ने ग्राम पंचायत जमड़ी में 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण कार्य में श्रमदान कर जनभागीदारी का संदेश दिया। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रमदान कर जल संरक्षण अभियान में सहभागिता निभाई तथा सभी ने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, वर्षा जल संचयन तथा भूजल स्तर बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण से जोड़ने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!