June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
BalrampurEducationjashpurJoblifestyle

अग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.

बलरामपुर। लक्ष्य शिक्षण संस्थान से अग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों ने की बलरामपुर कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात। कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों एवँ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

       बलरामपुर कलेक्टर परिसर में जिला रोजगार सहायक अधिकारी दिवाकर लाल टांडियाल की सौजन्य से लक्ष्य शिक्षण संस्थान से चयनित अग्निवीर सेना के अभ्यर्थियों एवँ संस्था के संचालक सुदर्शन यादव ने बलरामपुर कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात किया।इस दौरान बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने अग्नि वीर सेना में चयनित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के समस्त छात्रों को एवं शिक्षक सुदर्शन यादव प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर सभागार में सम्मानित करते हुए सभी चयनित अभ्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

       उन्होंने शिक्षक सुदर्शन यादव व छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे बलरामपुर के लिए गौरवशाली क्षण है जिसमें इतनी संख्या में शिक्षक द्वारा निशुल्क भारतीय सेना का प्रशिक्षण देकर अग्नि वीर सेना में चयन कराया है यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है।इस दौरान उन्होंने सभी सैनिक अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आप देश सेवा के इस पद पर सदैव बेहतर करना हमारी ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ रहेंगे।

        उन्होंने अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी शंकरगढ़ दौरे पर रहूंगी तो अवश्य आपके प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करूंगी और जितना सहयोग बनेगा जिला स्तर से मै सहयोग करूंगी और आपके इस नेक कार्य के लिए मैं सदैव आपको बधाई देती हूं, आगे भी इसी तरह की बच्चों को दिशा निर्देश देते रहें।

        शिक्षक सुदर्शन यादव ने कहा कि यह लगातार प्रशिक्षण कई वर्षों से निशुल्क चल रहा है जिसमें जिले एवँ जिले के बाहर से जो भी सेना की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं हमारे प्रशिक्षण स्थल पर आएंगे उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनके रहने, खाने ,पढ़ने की सारी सुविधाएं निशुल्क है। मैं सदैव देश सेवा के लिए युवाओं को क्षेत्र में सफल बनाकर भेजता रहूंगा।

    इस दौरान कलेक्टर सभागार में उपस्थित सभी अधिकारीयों एवं कलेक्टर परिषद के समस्त शासकीय प्रशासनिक अधिकारी इस कार्य की सराहना करते हुए अग्निवीर सेना में चयनित छात्र अरविंद यादव, नरेंद्र यादव, पिंकू पैकरा देवनंदन पन्ना विकास खलखो खेल शाय पैकरा मिथिलेश पैकरा छोटू पैकरा विवेक पैकरा हिमांशु तिर्की रंजीत क्रिकेटा कुल 11 बच्चों को शुभकामनाएं दी।

     कस भर्ती प्रक्रिया में अरविंद यादव ने पूरे छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले का नाम रोशन किया उनका स्पेशल कमांडो में चयन हुआ।स्पेशल कमांडो में सिर्फ 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिसमें से बलरामपुर जिले से केवल अरविंद यादव का चयन हुआ बाकी सभी बच्चों का अग्नि वीर जीडी में चयन हुआ।

         इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों एवं बच्चों के माता-पिता एवं नगर वासियों में हर्ष का माहौल है।सौजन्य मुलाकात के दौरान जिला रोजगार सहायक अधिकारी दिवाकर टांडियाल लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव सेना से सेवानिवृत मंगलेश्वर यादव एवं समस्त चयनित अभ्यर्थी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!