September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

बलरामपुर कलेक्टर की अपील – मां और प्रकृति के सम्मान का बने प्रतीक,लगाएं एक पौधा,अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित बलरामपुर के निर्माण में दें योगदान

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि हरित, जलसमृद्ध एवं पर्यावरण संतुलित बलरामपुर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने खेतों की मेढ़, बाड़ी, तालाब किनारे तथा अन्य उपलब्ध भूमि पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 5 प्रतिशत जल संरक्षण अभियान की सफलता के लिए भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़ वर्षा जल को धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से अपनी बेटियों के नाम पर भी पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह बेटी के सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और हरित भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों एवं आम नागरिकों से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। सामूहिक प्रयासों एवं जनसहभागिता से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध बलरामपुर के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!