November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestyle

अटल परिसर में तोड़फोड़ का मामला,सीएमओ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित अटल परिसर चौक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना में चौक पर लगी टाइल्स एवं विद्युत लाइटों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रविन्द लाल ने थाना राजपुर में लिखित आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

सीएमओ द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 10 जून 2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने अटल परिसर चौक में लगे निर्माण कार्य एवं विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से नगर पंचायत की संपत्ति को आर्थिक क्षति पहुंची है तथा चौक की सुंदरता भी प्रभावित हुई है।

16 नवंबर 2025 को राजपुर नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में बने अटल परिसर का लोकार्पण सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल,भाजपा के उपस्थित जनप्रतिनिधियों और उपस्थित पार्षदों के उपस्थिती में किया गया था। लेकिन महज सात महीने बीत जाने के बाद ही परिसर आज बिल्कुल बीरान हो चुकी है। निगरानी और देखरेख के अभाव में असमाजिक तत्वों के द्वारा इस धरोहर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्तियां जनता के टैक्स के पैसे से बनाई जाती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाना पूरे समाज के हितों के खिलाफ है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

      नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड क्रमांक 06 बने अटल परिसर को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्वों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और रात्रि गश्त की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

        इस मामले में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!