June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

डीएवी पतरातु में मनाया गया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,निरोग रहने का उत्तम माध्यम है योग – प्राचार्य झाऐतिहासिक,आध्यात्मिक और सामाजिक स्थल सहित पूरे जिले में योग का संदेश,डीपाडीह,बाबा बछराज कुंवर धाम और वृद्धाश्रम में विशेष आयोजनअवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्तसड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

ड्यूटी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गाली गलौच का मामला,बीएमओ ने थाने में की शिकायत

राजपुर। इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफी सुर्खियों में है।आये दिन कुछ न कुछ घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जिसमें राजपुर में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने ही कर्मचारियों पर रात में ड्यूटी के दौरान गाली गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में खंड चिकित्सा अधिकारी ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु राजपुर थाना प्रभारी को शिकायत पत्र दिया है।

       राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ प्रभारी बीएमओ रमेश जायसवाल स्टाफ नर्स श्रीमती अंजलि केरकेट्टा एवँ श्रीमती मीना तिर्की ने राजपुर थाना प्रभारी को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि दिनांक 18.06.2026 के रात्रि समय करीब 1:00 बजे रात में ड्यूटी दौरान महिला मरीज का ईलाज किया जा रहा था। इसी बीच अस्पताल का कर्मचारी अजय ईमालिया (पद स्वीपर) पदस्थापना सामु० स्वा०केन्द्र राजपुर एवं उसके साथी राजीव पैंकरा (आर०एच०ओ०) पदस्थापना – उप०स्वा०केन्द्र ओकरा, जे०डी०एस० कर्मचारी – मनोज कुमार, एवं उनके अन्य साथी वैभव कुमार सिंह (उनके कथन अनुसार आर्मी कर्मचारी बताया जा रहा था), चारों नशे की हालत में अस्पताल में प्रवेश कर अस्पताल परीसर के अन्दर ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्र गाली-गलौच, छीना-झपटी की गई जिससे महिला स्टाफ डरी एव सहमी हुई हैं।उनके द्वारा धमकी भी दिया गया है कि “तुमलोग अस्पताल से बाहर निकलो, तुमलोग को देख लूंगा” कहा गया है। उन्होंने संबंधितों पर मामला दर्ज करते हुए आवाश्यक कार्यवाही करने हेतु लिखित शिकायत की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!