September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश,मानसून पूर्व एफएचटीसी टेस्टिंग प्राथमिकता से करने के निर्देश

संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार समन्वय से करें कार्य-श्रीमती चंदन त्रिपाठी

हर घर नल से जल पहुंचाने फील्ड विजिट कर कार्यों में लाए तेजी

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले में क्रियान्वित नल-जल योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की यह अत्यंत महत्वपूर्ण जनहितैषी योजना है, जिसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने तथा समय पर पानी टंकी, नल कनेक्शन एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग, क्रेडा तथा कार्य एजेंसियों के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित विभाग मिशन मोड में कार्य करते हुए योजनाओं को गति दें।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी एवं निरीक्षण से ही समस्याओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने प्रत्येक योजना की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सब इंजीनियरों को संयुक्त निरीक्षण करने तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं की पहचान कर आगामी 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा जनजातीय समुदाय के क्षेत्रों में फोकस करते हुए योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीओ को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) की टेस्टिंग प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को योजना संबंधित लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विभागों एवं संबंधित एजेंसियों से इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री पंकज जैन, क्रेडा अधिकारी श्री संदीप मार्काे, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बर्मन सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!