September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,स्कूल बसों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की होगी विशेष जांच

घुमंतू पशुओं और यातायात अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए समन्वित कार्य के निर्देश,बिना नंबर प्लेट एवं नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

बलरामपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, घुमंतू पशुओं, स्कूल बसों के फिटनेस तथा अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव, यातायात प्रभारी श्री विमलेश देवांगन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी को जिले में संचालित सभी स्कूल बसों का विशेष फिटनेस परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करने को कहा। साथ ही यात्री बसों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परमिट शर्तों का उल्लंघन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अंतर्राज्यीय जांच नाकों में वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर पशुओं की मौजूदगी से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसके लिए पशु विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर सड़कों पर घुमंतू पशुओं को सड़कों से हटाएं।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों, मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में आवागमन बाधित न हो, इसके लिए सभी सड़क मरम्मत, पैच एवं सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने दुर्घटना जनित क्षेत्रों में संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!