
बलरामपुर। दहेजवार जंगल में जुआं खेलते पकड़े गए दो जुआड़ी। 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का दांव लगाकर खेला जा रहा था जुआ का खेल।02 व्यक्ति मौके से पकड़े गए बाकी अन्य आरोपी जंगल और रात्रि का फायदा उठाकर हुए फरार।
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब पर नियंत्रण करने तथा इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05/06/2026 के शाम करीबन 05.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दहेजवार गोठान के पास जंगल में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।
प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किये जिसमे दो आरोपी दीपक गुप्ता पिता श्रवण साव निवासी ग्राम दहेजवार थाना बलरामपुर एवं रामप्रसाद पिता केशव निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलरामपुर को पकड़ा गया। इनके पास से एवं फड़ से कुल 3000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 03 नग मोटर साइकिल जप्त किया गया। मौके से अन्य जुआड़ी रात्रि एवं जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपी का कृत्य धारा 03 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तारी किया गया है। प्रकरण में मौके से फरार व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।



