July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

दीगर प्रांत से अवैध शराब परिवहन के मामले में दो गिरफ्तार

बलरामपुर/रघुनाथनगर। दीगर प्रांत से अवैध शराब लेकर आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए धर दबोचा।आरोपी बेरियर को ठोकर मारकर भागने का प्रयास कर रहे थे परंतु उनकी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण आरोपियों ने शराब सहित वाहन छोड़कर भाग निकले।

             जानकारी के अनुसार दिनांक 22/04/26 को वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 15 ए 6984 का चालक मध्य प्रदेश बैढ़न से अपनी बोलेरो में अवैध शराब रखकर रघुनाथ नगर की ओर आ रहा था।मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर तुगवा बैरियर पर जवानों के द्वारा गाड़ी रोकने का इशारा किया गया परंतु चालक के द्वारा जवानों पर गाड़ी चढ़ाने के उद्देश्य से बैरियर को ठोकर मारते हुए गाड़ी लेकर रघुनाथ नगर की ओर भागा निकले जिसे तत्काल रघुनाथ नगर थाना और बलंगी चौकी में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक रघुनाथ नगर थाना से कुछ पहले बंद पेट्रोल पंप के बगल में कच्चे रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को शराब सहित छोड़कर फरार हो गया। उक्त बोलेरो के अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध चौकी बलांगी में धारा 109,124(६) bns तथा थाना रघुनाथ नगर में  धारा 34(२) आबकारी अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया।

        विवेचना के दौरान रघुनाथ नगर पुलिस की टीम बलंगी पुलिस की टीम एवं साइबर पुलिस की टीम आरोपियों की पता तलाश कर रही थी।साइबर की मदद से पता चला कि उक्त बोलेरो का वाहन चालक रघुनंदन कुशवाहा घटना कार्य करने के बाद से लगातार फरार होकर अपने ससुराल ग्राम डंडई जिला गढ़वा झारखंड में छिप कर रह रहा है। रघुनाथ नगर पुलिस के द्वारा संबंधित ग्राम में उसके ससुराल में रेड कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना रघुनाथ नगर लाया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह उक्त बोलेरो को सस्ते दाम में खरीद कर शराब परिवहन के लिए काम में उपयोग में लाता था तथा शराब को बैढ़न मध्य प्रदेश के कचनी शराब भट्टी के मैनेजर मृत्युंजय जायसवाल से उसके खाते में 94000 भुगतान करके शराब लोड किया था उक्त शराब को वह रेवटी सूरजपुर के रवि गुप्ता को बेचने जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपी मृत्युंजय जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर साइबर के सहयोग से कटनी बैढ़न भट्टी से दिनांक 06/06/26 को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने यहां काम करने वाले व्यक्ति के खाता में उक्त शराब को बेचने के लिए 94000 डलवाया था। दोनों आरोपियों देवनंदन कुशवाहा पिता राधेश्याम कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी हरदी बड़ा थाना रघुनाथ नगर तथा मृत्युंजय जायसवाल पिता दीपक कुमार जायसवाल उम्र 29 वर्ष साहिबगंज झारखंड पर अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 06/06/26 को गिरफ्तार कर वाड्राफनगर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने पर रामानुजगंज जेल दाखिल किया गया।

              इस पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी रघुनाथ नगर उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत साइबर आरक्षक आकाश तिवारी थाना रघुनाथ नगर के स्टाफ आरक्षक योगेश जायसवाल टेकचंद प्रशिक्षु उपनिरीक्षक लखेश्वर कश्यप आरक्षक संजय जयसवाल सैनिक सचेत साहू शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!