June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
Balrampurcrimejashpurlifestylepatthalganvtechnology

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,रेत उत्खनन में संलिप्त चैन माउंटेड मशीन सील,अवैध ईंट परिवहन करने पर 1ट्रक भी जब्त

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत पचावल में संचालित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया।
        निरीक्षण के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच की गई। जांच में एक चैन माउंटेड मशीन को रेत उत्खनन कार्य में संलिप्त पाए जाने पर पांगन नदी के किनारे ही सील करने की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा यह कार्रवाई उत्खनन पट्टा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर की गई है।
इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रक वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस थाना सनावल की अभिरक्षा में रखा गया है।
       खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!