June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन तिहार अंतर्गत 18 मई को बलरामपुर नगर पालिका ऑडिटोरियम में लगेगा शिविर

बलरामपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 मई को नगरपालिका परिषद बलरामपुर के ऑडिटोरियम भवन में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के नागरिक लाभान्वित होंगे।शिविर में आमजन अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

कुसमी एवं रामचंद्रपुर में 19 मई को होंगे जनसमस्या निवारण शिविर

      इसी प्रकार 19 मई को विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत हाई स्कूल प्रांगण सामरी एवं रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में नवीन शेड दुर्गा मंदिर के पासजनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुसमी अंतर्गत शिविर में ग्राम पंचायत चरहटकला, सामरी, अमटाही, राजेन्द्रपुर, दात्रम, इदरीपाठ, बेतपानी, टाटीझरिया, गोपातु, लक्ष्मणपुर, सेरंगदाग एवं जमीरापाठ के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
विकासखण्ड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में नवीन शेड दुर्गा मंदिर के पास शिविर आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत त्रिशुली, पचावल, डुगरू, सनावल, कामेश्वरनगर, धौली, झारा, कुशफर, सेमरवा, इन्द्रावतीपुर, सुन्दरपुर, मिनवाखाड़, आनन्दपुर, बरवाही, दोलंगी, औरंग, सिलाजू एवं उचरूवा के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!