November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बलरामपुर। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार के लिए लईका घर योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड बलरामपुर में चिन्हांकित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उपचार के लिए चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित लइका घर अंतर्गत 132 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पस्ता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरखोला में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 77 बच्चों का जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान 11 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया। साथ ही 4 जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एवं 2 टीबी संदिग्ध बच्चों की भी पहचान की गई। अन्य बीमारियों से पीड़ित 3 बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों को आवश्यक दवाइयों का भी वितरण भी किया गया।
आगामी दिवसों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में शिविर आयोजित किया जाएगा जहां 48 चिन्हांकित बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!