May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

पत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर युवक को उतारा मौत के घाटप्रधानमंत्री को अपने बातों पर अमल करना चाहिए,,,,नहीँ तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमदसरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री को अपने बातों पर अमल करना चाहिए,,,,नहीँ तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमद

राजपुर। विगत दिनों देश की वैश्विक समस्या पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से डीजल, पेट्रोल, गैस के संकट तथा सोने नहीं खरीदने की अपील के बाद कांग्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर तीखा कटाक्ष किया है।

        जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सफी अहमद ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के सत्ताकाल के दौरान बदहाल हो गई है आज देश अर्थव्यवस्था के मामले में 149 में नंबर पर है जबकि अर्थव्यवस्था में यह माना जाता है कि दुनिया में छठवें नंबर की अर्थव्यवस्था अपने देश की है इसके बावजूद वर्तमान में अपनी नाकामियों को थोपने के लिए प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से देश के लोगों को संबोधित किया है उससे प्रतीत होता है कि देश को नाकामियों के रास्ते ले जाकर देश को गर्त में धकेलने की कोशिश है सोना ना खरीदने से लेकर के उर्वरक के कम उपयोग की नसीहत दी पांच राज्यों में बेतहाशा जीत के बाद दी गई जबकि इन राज्यों के चुनाव में अरबों खरबों रुपए खर्च किए गए, देश में कच्चे तेल के लिए भंडारण की आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई जबकि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान मनमोहन सिंह ने ऐसे तीन क्रूड ऑयल के भंडारण की नींव रखी थी, डीजल पेट्रोल आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया गया है बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है लोग परेशान हैं गृहणियों का घर चलना मुश्किल हो गया है। कुल मिलाकर अपनी नाकामियों को प्रधानमंत्री ने देश पर थोप दिया है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रधानमंत्री को अपने उन बातों पर अमल करना चाहिए नहीँ तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए।

       जिला अध्यक्ष हरिहर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, ने भी संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान रामदेव जगते,उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुनील गुप्ता,राजेंद्र भगत,लालसाय मिंज,जितेंद्र गुप्ता,दोमनिक एक्का, संजीत चौबे विश्वजीत सिंहदेव ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंहदेव, सत्येंद्र पांडेय बृजेश मिश्रा, राम बिहारी यादव, विभु जायसवाल, बुद्धदेव पोया संतन भगत,अमित यादव, सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!