May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गा

बलरामपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां ग्रामीण घरों से निकलकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में पहुंच रहे है। जिनका यथा शीघ्र निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत पाढ़ी बगीचा एवं विकासखण्ड राजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
           इस अवसर पर पाढ़ी शिविर में सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, उपायुक्त आर.के. खूंटे, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मरकाम, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेई, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ दीपराज कांत, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
आयोजित शिविर में संभागायुक्त श्री दुग्गा, उपायुक्त श्री खूटें एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया एवं ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों द्वारा राशन कार्ड, किसान किताब एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभन्वित किया गया। साथ ही 1 हितग्राही को अनुदान राशि का चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।


       शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत पाढ़ी में कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
        सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में राजस्व से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं अक्सर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती हैं, लेकिन इनका समाधान ग्राम स्तर पर ही अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और जनसमस्या निवारण शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण का सबसे प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लोग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी समस्याओं को खुलकर रखें, क्योंकि जब तक समस्याएं सामने नहीं आएंगी तब तक उनका निराकरण संभव नहीं होगा। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा संबंधित आवेदकों को इसकी सूचना भी दी जाएगी।


       भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ सामुदायिक एवं सार्वजनिक मांगों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत करें, जिनका समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क शिक्षा की सुविधा दी जा रही है, इसलिए सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार लाभ लें। इस दौरान उन्होंने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा रही है, सभी इसका लाभ ले।

ग्राम पंचायत गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन :-

विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, इस अवसर पर 4 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 2 हितग्राहियों को जाल, 9 हितग्राहियों को मूंग बीज एवं राशन कार्ड का वितरण किया गया।

14 मई को डिण्डो व बेलकोना में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर :-

सुशासन तिहार अंतर्गत 14 मई को विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के गोफुलवा पारा बरगद पेड़ के नीचे डिण्डो में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर, कुन्दरू, डुमरपान, चुनापाथर, चेरा, कुर्लूडीह, टाटीआथर, सलवाही, महादेवपुर, बराहनगर, बिमलापुर, बेलकुर्ता, कुण्डपान, बसेराखुर्द, पीपरपान, डिण्डो तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ में पहाड़ी कोरवा आश्रम के पास ग्राम पंचायत बेलकोना आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत बेलकोना, कोरंधा, अमेरा, खैराडीह, जारगिम, परेवा, मनोहरपुर, पोडीखूर्द, विनायनकपुर, आमगांव, जमडी, चलगली, महुआडीह, बेलसर, घुघरीखूर्द पहरी के ग्राम पंचायत लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!