September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

बलरामपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में 11 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि कार्यालय को निजी क्षेत्र की 05 कंपनियों से कुल 1096 रिक्त पदों की मांग प्राप्त हुई है, जिनकी पूर्ति हेतु यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
          उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग के नवीन निर्देशानुसार रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन अब अनिवार्य रूप से ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का आधार से अपडेटेड एवं जीवित रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है।
जिन अभ्यर्थियों का जीवित रोजगार पंजीयन वर्तमान में नहीं है, वे पहले ई रोजगार पोर्टल या erojgar.cg.gov.in या सीजी ई-रोजगार एप के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन कर सकते हैं। इसके पश्चात रोजगार मेला हेतु उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या रोजगार मेला के दिन 11 मई 2026 को भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 9685672368 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!