September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विजयनगर में चेक डेम से बदल रहा ग्रामीण परिवेश का स्वरूप,,,जल संरक्षण से किसानों को मिल रहा दोहरी फसल का लाभ…

बलरामपुर। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर में स्थित कठौतिया नाला, जो कभी वर्षा जल के बहाव का मात्र माध्यम था, आज जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम बन गया है। जिला प्रशासन के प्रयासों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से निर्मित चेक डेम ने क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है
ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद मुख्यालय रामचंदपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां हर वर्ष बरसात का पानी कठौतिया नाला से बहकर व्यर्थ चला जाता था। इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था और वे केवल वर्षा आधारित खेती पर निर्भर थे। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जब आसपास के कुएं भी सूख जाते थे और पेयजल व सिंचाई दोनों के लिए संकट उत्पन्न हो जाता था।


इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामवासियों द्वारा ग्राम सभा में चेक डेम निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में चेक डेम निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किया गया।
चेक डेम निर्माण के पश्चात् कठौतिया नाला में वर्षा जल का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, जिससे क्षेत्र के भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। इसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिला है। जहां पूर्व में किसान एक फसल तक सीमित थे, वहीं अब लगभग 25 से 30 किसान रबी एवं खरीफ दोनों सीजन में फसल उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पानी की कमी के कारण सिंचाई में कठिनाई होती थी, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था। वर्तमान में चेक डेम के निर्माण से यह समस्या दूर हो गई है और किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।
उल्लेखनीय है प्रशासन के प्रयासों से चेक डेम निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। कठौतिया नाला अब ग्राम पंचायत विजयनगर में आत्मनिर्भरता और सतत विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!