November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में जिला चिकित्सालय बलरामपुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विकासखंड बलरामपुर के ग्राम दलधोवा एवं जमुआटांड की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया।
इस दौरान डॉ. अनूप पैकरा (आरएमओ), जिला चिकित्सालय बलरामपुर द्वारा कुल 08 बालिकाओं को टीका लगाया गया। टीकाकरण प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप संपन्न की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।
इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, पर्यवेक्षक, आरएचओ/सीएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य मैदानी अमले उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!