September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद पंचायत कुसमी में सरपंच,सचिवों की बैठक आयोजित,,,अवैध गतिविधियों पर सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश…

बलरामपुर/कुसमी। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कुसमी में सीईओ अभिषेक पांडेय के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने के संबंध में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद सीईओ ने द्वारा अफीम की अवैध खेती से संबंधित विषय पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सतर्कता रखते हुए संभावित स्थानों का गहन निरीक्षण करें तथा संदिग्ध स्थानों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने ग्राम पंचायतों के दूरस्थ एवं वन क्षेत्रों का भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और यदि कहीं भी अवैध गतिविधि की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
जनपद सीईओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा अफीम जैसे मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!