September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही,,,,वाहन चालक एवं वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज…

अवैध धान खपाने लाया जा रहा था धान

बलरामपुर, 08 जनवरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा ने जानकारी दी है कि ट्रक क्रमांक-सीजी 15 ईसी 9169 से अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। जिसे संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पेंडारी में पकड़ा गया। ट्रक में 750 बोरी अवैध धान लोड था जिसे जब्त किया गया। धान अवैध धान परिवहन करने के मामले में अज्ञात ट्रक वाहन चालक और वाहन स्वामियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एसडीएम वाड्रफनगर के निर्देशानुसार खाद्य, मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 05 जनवरी 2026 को रात लगभग 10ः30 बजे, ग्राम पंडरी (केनापारा चेक पोस्ट) पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा रोका गया, परन्तु ट्रक चालक ने मौका पाकर वाहन को वाड्रफनगर की ओर ले जाया गया। कर्मचारियों के द्वारा ट्रक का पीछा करने पर एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जो क्रेटा कार सीजी 15 डीआर 2414 में सवार था उसने कर्मचारियों को धमकाया गया। तत्पश्चात संयुक्त टीम के द्वारा ट्रक की खोज करने पर ग्राम पेंडारी में खड़ा पाया गया। ट्रक वाहन जो राहुल कुमार गर्ग, पिता अशोक कुमार गर्ग निवासी अम्बिकापुर के नाम पंजीकृत पाया गया। साथ ही सफेद रंग की क्रेटा कार जो वाहन मालिक नारायण अग्रवाल, पिता रोशन लाल अग्रवाल निवासी सूरजपुर के नाम पंजीकृत है, जिन पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
    गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों द्वारा अन्य जगहों के धान को स्थानीय छत्तीसगढ़ के कृषकों के खाते से बेचने के आशय से पूर्व नियोजित आपराधिक षड़यंत्र के अन्तर्गत छलपूर्वक आर्थिक लाभ प्राप्त करने तथा छत्तीसगढ़ शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने की दुराशय पूर्वक योजना बनाई गई। उनके द्वारा अन्य स्थानों से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक मूल्य पर विक्रय करने का प्रयास किया गया, जो राज्य सरकार की स्पष्ट नीति का उल्लंघन है, जिसमें केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय कृषकों द्वारा उत्पादित धान की खरीदी वैध मानी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!