September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सर्च अभियान के दौरान देर रात 750 बोरी अवैध धान जप्त,,,25 किमी पीछा करने के बाद आया पकड़ में…

बलरामपुर,6 जनवरी कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है जिसके अंतर्गत अवैध धान परिवहन, भंडारण में संलिप्त एवं कोचियों बिचौलियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
      इसी कड़ी में अनुविभाग वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत गत मध्य रात्रि अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। गिरवानी मार्ग के रास्ते उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रक में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक में लगभग 750 बोरी धान लोड थी, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था। मध्य रात्रि बैरियर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जब संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।
      जिसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीर निधि नंदेहा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वाड्रफनगर, तहसीलदार रघुनाथनगर, नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा रात में ही सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में चलाए गए इस व्यापक सर्च अभियान के दौरान विभिन्न संभावित मार्गों, गांवों क्षेत्रों की गहन जांच की गई। लगातार प्रयासों के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस टीम को पेंडारी क्षेत्र में अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ लिया गया। जिसे वाड्रफनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
       जिले में अवैध धान परिवहन,भंडारण पर शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा किसानों के हितों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियरों पर सतर्कता बढ़ाई गई है और नियमित जांच की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री नंदेहा ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध धान परिवहन या भंडारण की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!