September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

घिर्रा मेला नीलामी को लेकर जनपद पंचायत पर सवाल,,,पारदर्शिता नहीं तो होगा घेराव…बृजेश यादव

शंकरगढ़। क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले घिर्रा मेला की नीलामी प्रक्रिया को लेकर जनपद पंचायत शंकरगढ़ की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मेला आयोजन का समय नजदीक होने के बावजूद अब तक नीलामी को लेकर कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

     स्थानीय लोगों का आरोप है कि विगत तीन-चार वर्षों से जनपद पंचायत शंकरगढ़ में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आपसी सांठगांठ के चलते मेला नीलामी अपारदर्शी तरीके से की जा रही है। शंकरगढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत डीपाडीह कला एवं शंकरगढ़ में प्रतिवर्ष घिर्रा मेला आयोजित होता है, जो धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

      ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष न तो नीलामी को लेकर कोई विज्ञप्ति जारी की गई है और न ही प्रक्रिया को सार्वजनिक किया गया है, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि नीलामी की प्रक्रिया को जानबूझकर अवरुद्ध किया जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

      इस संबंध में युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जनपद पंचायत द्वारा घिर्रा मेला की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं की जाती है, तो युवा कांग्रेस द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने प्रशासन से मांग है कि नीलामी प्रक्रिया शीघ्र सार्वजनिक सूचना के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए नहीं तो युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!