September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

खेत से मटर तोड़ने पर मासूम बच्चे को बाँधकर पीटा,,,पुलिस ने किया मामला दर्ज…

राजपुर। खेत से मटर तोड़ने के जुर्म में मासूम बच्चों को रस्सी से बांध कर पीटने का मामला सामने आया है।मासूम स्कूल जाने के दौरान रास्ते मे पड़ने वाले खेत से मटर तोड़ कर खाने लगे थे।इस मामले में बच्चे के परिजन के रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

       स्कूल में पढ़ने वाले दूसरी कक्षा के सात वर्षीय मासूम बच्चे को खेत से मटर तोड़कर खाना महंगा पड़ गया। मासूम बच्चे को खेत से मटर तोड़कर खाते देख आरोपी ने बच्चों को दौड़ा कर पकड़ा और घर पर लाकर रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।

      घटना चार जनवरी की बताई जा रही है लडुआ निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो का कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला सात वर्षीय पुत्र गाँव में स्कूल जाने के दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले कपिल टोप्पो पिता मनबोध टोप्पो के खेत से मटर तोड़कर खाने लगा इसी दौरान कपिल टोप्पो की नजर मटर तोड़ रहे बच्चे पर गई।जिसके बाद कपिल टोप्पो ने खेत में मटर तोड़ रहे बच्चे को दौड़ाकर पकड़ लिया और बच्चे को अपने घर लाकर रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी।घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत राजपुर थाने में की है।परिजनों के शिकायत के बाद राजपुर पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!