September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति विवाद को लेकर जिला अपर कलेक्टर न्यायालय में हुई सुनवाई,,,11 दिसंबर को मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने की तारीख तय…

बलरामपुर/राजपुर। विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति विवाद मामले में आज हुई बलरामपुर में अहम सुनवाई, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला अपर कलेक्टर न्यायालय में हुई सुनवाई।आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे।

         प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाती प्रमाण पत्र को लेकर विवाद बेहद गर्मा गया है। विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र के मामले में बलरामपुर जिला अपर कलेक्टर के न्यायालय में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान शकुंतला पोर्ते के वकील ने जाती प्रमाण पत्र के दस्तावेज प्रस्तुत किया है जिसके बाद बलरामपुर जिला अपर कलेक्टर के न्यायालय में मूल दस्तावेज की प्रति प्रस्तुत करने के लिए 11 दिसंबर 2025 की अगली तारीख तय की गई है। वही इस दौरान बलरामपुर कलेक्ट्रेट के बाहर भारी गहमा गहमी रही। आवेदक पक्ष के भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने धरना देकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

   गैरतलब है कि 2001-02 की दायरा पंजी में दर्ज जाति प्रमाण पत्र रिकॉर्ड में मिला, एसडीएम वाड्रफनगर के आदेश से दस्तावेज सामने आया है।वहीं विधायक पक्ष का दावा पिछले तीन पीढ़ियों से उनके परिवार सरगुजा में निवास कर रहे हैं और विधायक मुड़िया गांव की मूल निवासी है और उनकी पूरी शिक्षा सरगुजा में हुआ है। विधायक शकुंतला पोर्ते कई चुनाव लड़ चुकीं है।उनके जाति प्रमाण पत्र में पिता व पति दोनों के कॉलम मौजूद और 2013 के पहले जाती प्रमाण पत्र जारी हुआ था। वहीँ आवेदक पक्ष का आरोप कि जानबूझकर समय बढ़ाया जा रहा है।जिसके बाद जाती प्रमाण पत्र को निरस्त करने आदिवासी समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध जताया।अब 11 दिसंबर की अगली सुनवाई पर सबकी नजर टिकी है।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!