September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

205 बोरी अवैध धान सहित 03 पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर, 25 नवम्बर शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा उत्तरप्रदेश से आ रहे 03 पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम झारा एवं डूमरपान तथा धौली में उत्तरप्रदेश से अवैध धान परिवहन करते हुए तीन पिकअप वाहन-यूपी 64 सीटी 3607, यूपी 64 सीटी 3065 एवं एक सोल्ड पिकअप वाहन जिसमें क्रमशः 70, 70 व 65 बोरी अवैध धान लोड था। तीनों वाहन चालकों के द्वारा धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन जब्त कर सबंधित थाना में सुपुर्द किया गया है। ज्ञातव्य है कि जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!