November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा

बलरामपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसान वर्ग में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सुभाषनगर के किसान निखिल बछार ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त किया।
         खरीप विपणन वर्ष 2025‑26 में श्री बछार ने सहकारी समिति भंवरमाल में 207 बोरी, यानी लगभग 83 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित रही तथा समिति के कर्मचारियों का सहयोग ने उन्हें संतोष प्रदान किया। श्री बछार ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद नीति ने उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव डाला है। आर्थिक स्थिरता मिलने से वह अगली फसल की तैयारी तथा परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।
       उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। तकनीक के उपयोग और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों की समस्याओं को काफी हद तक कम किया है और आय में वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!